बिलासपुर। पेट्रोल पंप में पथराव करने और धमकाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचवा युवक फरार है। आरोपियों से पुलिस ने नकली बंदूक भी बरामद किया है।
बिलासपुर के तखतपुर के जुनापारा चौकी के ग्राम भौरापछार में गोपाल फ्यूल के गिरधर गोपाल ने आज सुबह 10 बजे चौकी आकर बताया कि रात में उसके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न देने पर चार युवकों ने पत्थर मारा और हथियार दिखाया। युवकों ने कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश की। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान लुटरों के साथी ने पिस्टल से हवाई फायरिंग किया। अपनी हरकत को सीसीटीवी कैमरा में कैद होते देख बदमाशों ने कैमरे को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश भी की। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी एसआर साहू ने तत्काल पुलिस ने पहचान कर दो घंटे में ही पांच में से चार आरोपियों को आवाजी एयरगन (नकली बंदूक) के साथ पकड़ा लिया है। उनके खिलाफ 386 आईपीसी (भयादोहन) और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इनमे से एक आरोपी नाबालिक है। एक आरोपी लंगडा कर चलता है। एक अन्य फरार आरोपी मनीष नवरंग के लिए टीम भेजी गई है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1.गौरव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 18 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापरा थाना तखतपुर
2.दीपक मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
3.अमित नवरंग पिता लक्ष्मण नवरंग उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
4.नाबालिग उम्र 16 वर्ष।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
