बिलासपुर। लाल बहादुर स्कूल मैदान पर होने वाले राम कथा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कराई की। इस दौरान बाल्मीकि चौक, शनिचरी रपटा, लाल बहादुर स्कूल मैदान के सामने यातायात को बाधित करने वाली व्यापारियों को हटाया गया।
प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की हो लेकिन कई विभाग के अधिकारी अभी पूर्व मंत्रियों को सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहते है। बाल्मीकि चौक, शनिचरी रपटा, लाल बहादुर स्कूल मैदान के सामने सड़क किनारे बैठकर दुकान लगाकर समान सालों से बेचा जा रहा है। लेकिन कार्रवाई केवल वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान किया जाता है। अब लाला बहादुर स्कूल परिसर में एक भाजपा नेता अपनी छवि सुधारने रामकथा का आयोजन करा रहे है। स्वाभाविक है वहां लोगों का आनन जाना पहले की तुलना में बढ़ जाएगा। यही कारण है नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस भाजपा नेता की सेवाएं जुट गए। यहां यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले की पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल व उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में थाना यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम के अधिकारी प्रमिल शर्मा की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में होने वाली श्री राम कथा को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था हेतु संयुक्त कार्यवाही कर शनिचरी रपटा के अगल-बगल बाल्मीकि चौक के पास रोड के बीचो बीच ठेला लगाने वाले व लाल बहादुर स्कूल मैदान में होने वाले श्री राम कथा के पार्किंग व्यवस्था हेतु मैदान के सामने अतिक्रमण कर जो लोग यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध कर रहे थे अतिक्रमण को हटाकर संयुक्त रूप से विधिवत कार्यवाही की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
