बिलासपुर। मेयर रामशरण यादव ने कहा कि एक समय था, जब हर तरह का पेंशन कार्ड बनवाने के लिए लगातार नगर निगम का चक्कर काटना पड़ता था। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघ्ोल की सरकार आई है, तब वे सर्वहारा वर्ग के लिए काम करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की सोच है कि कमजोर वर्ग के लोगों को किसी तरह की तकलीफ न हो। उनके सुख-दुख में हम सहभागी बनें। इसलिए नगर निगम व पार्षदों द्बारा जो लोग पेंशन योजना की पात्रता रखते हैं, उनका नाम जुड़वाकर उन्हें लाभांवित किया जा रहा है।
वे गुरुवार को जोन क्रमांक 4 के व्यापार विहार स्थित कार्यालय में आयोजित पेंशन कार्ड वितरण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थ्ो। इस अवसर पर मेयर श्री यादव, सभापति श्ोख नजीरुद्दीन व योग आयोग के सदस्य और वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 23 से 29 तक के 29 हितग्राहियों को पेंशन कार्ड का वितरण किया। मेयर श्री यादव ने हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो पात्र हितग्राहियों का नाम छूट गए हैं, उन्हें जाकर बताएं कि पेंशन योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है। सभापति श्री नजीरुद्दीन ने कहा कि पेंशन योजना कांग्रेस सरकार की ही देन है। जब केंद्र में स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की सरकार थी, तब उन्होंने इंदिरा पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से अब तक करोड़ों लोग लाभांवित हो चुके हैं। प्रदेश में भूपेश बघ्ोल की सरकार आने के बाद से समारोह आयोजित हितग्राहियों को सम्मान के साथ ही पेंशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। योग आयोग के सदस्य श्री सिंह ने हितग्राहियों से पेंशन की राशि को जोड़कर रखने और जरूरी वक्त पर खर्च करने का आह्वाान किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, सीताराम जायसवाल, पूर्व पार्षद एमडी काटर रेXÔ, फरीद कुरैशी, अनवर, राजेश्वर राव के अलावा जोन के अधिकारी-अधिकारी मौजूद रहे।
हितग्राहियों को कराया स्वल्पाहार
सभापति श्री नजीरुद्दीन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का शासनकाल आने से पहले पेंशन कार्ड बमुश्किल से बनता था। बन भी जाता था तो हितग्राहियों को स्वयं ही नगर निगम पहुंचकर कार्ड लेना पड़ता था, लेकिन यह पहला मौका है, जब बिलासपुर नगर निगम द्बारा हितग्राहियों को समारोह आयोजित कर पेंशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों को स्वल्पाहार भी कराया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
