नशे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शहर समेंत ग्रामीण क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा और शराब जब्त

बिलासपुर। ऑपरेशन निजात के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गंजा, शराब और नशीली पदार्थ जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा सिविल लाइन पुलिस ने
27 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गंजा जब्त किया है।
बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन निजात के तहत मादक पदार्थों की सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मे सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इमलीपारा बजरंगबली मंदिर के पास छापामार कार्यवाही की, जिसमें सिविल लाइन पुलिस को 3 लाख 55 हजार रुपए का गांजा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय सागर मानिकपुरी पिता शांति मानिकपुरी, आंध्र स्कूल के पास तोरवा बुधवारी बाजार में रहने वाले 22 वर्षीय अनिकेत उर्फ सोनू कोरी, इसी तरह अभिषेक वर्मा उर्फ दादू पिता भारत गणेश नगर सिरगिट्टी का रहने वाला है, और चौथा नकती भवानी मंदिर तोरवा के पास रहने वाला 22 वर्षीय आरोपी राजू उर्फ यश यादव पिता लक्ष्मण यादव शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई है।

रतनपुर पुलिस.
रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने दो अलग अलग जगहों से करीब 35 लीटर कच्ची महुआ शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर सात हजार रुपए की अवैध महुआ शराब जप्त की है।
आरोपी. 1 रामरतन प्रधान पिता श्री कन्हैया लाल उम्र 35 साल साकिन ग्राम सरवनदेवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।
2.अशोक दास मानिकपुरी पिता श्री काशीदास मानिकपुरी उम्र 30 साल साकिन ग्राम कुआजति थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।

कोटा पुलिस. कोटा टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि ग्राम कुआजति निवासी अशोक दास मानिकपुरी पिता श्री काशीदास मानिकपुरी उम्र 30 साल के द्वार एनीकट कुआजति के पास से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 15 लीटर तो वही सरवनदेवरी निवासी रामरतन प्रधान पिता श्री कन्हैया लाल उम्र 35 साल के कब्जे से अवैघ कच्ची महुआ शराब 20 लीटर को जप्त किया गया वही तीसरी बड़ी कार्रवाई कर 7 आरोपियों से लगभग 90 लीटर महुआ शराब जप्त की गई है।
आरोपी.
1.संतोष मरावी पिता पवन मरावी उम्र 40 साल साकिन सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर 25 लीटर
2.चंद्रशेखर आर्मो पिता बैसाखु आर्मो उम्र 40 साल सुदनपारा कोटा 15 लीटर
3.शोभा नेताम पिता दुकालू उम्र 45 साल सुदनपारा कोटा
15 लीटर
4.श्रीमती काजल मरावी पति देव कुमार मरावी उम्र 26 साल साकिन सुदनपारा कोटा
11 लीटर
05. संत कुमार मरावी पिता स्व. सतभइया मरावी उम्र 31 साल साकिन सुदनपारा कोटा 10 लीटर
6.सूरज नेताम पिता शेखर नेताम उम्र 19 साल साकिन सुदनपारा कोटा 10 लीटर
7.श्रीमती पूजा मरावी पति राम बाबू मरावी 30 साल साकिन सुदनपारा कोटा 4 लीटर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *