बिलासपुर। बिलासपुर जिले के शहर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति – पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। जबकि एक बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई है। चारों मोटरसाइकल में बैठकर बेलपान मेला जा रहे थे। लेकिन उसलापुर ओवरब्रिज में मेटाडोर की चपेट में आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल साहू पेशे से ड्राइवर है। वह तिफरा के मन्नाडोल में रहकर तिफरा ट्रांसपोर्टनगर में ड्राइवरी करता था। आज वह अपने पत्नी 32 वर्षीय ईश्वरी साहू व आठवीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी तृप्ति साहू व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली भगवती साहू को लेकर बाइक में सवार होकर तखतपुर क्षेत्र में लगे बेलपान मेला को देखने जा रहा था।
जब वह सुबह तकरीबन 11 बजे सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर ओवरब्रिज के पास पहुँचे थे तो मेटाडोर क्रमांक cg 10 c 4049 ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर से छोटी बेटी भगवती उछल कर बाइक से दूर गिर गई। वही मेटाडोर बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गई। आस पास के लोगो के शोर मचाने से मेटाडोर चालक ने मेटाडोर रोकी और मेटाडोर छोड़ कर फरार हो गया। आस पास के लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। 32 वर्षीय ईश्वरी साहू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुलिस ने तीन घायलों तृप्ति साहू,भगवती साहू व मोहनलाल साहू को सिम्स अस्पताल पहुँचाया। जहां इलाज के दौरान मोहन लाल साहू(35) व उसकी बडी बेटी तृप्ति साहू (13) की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया है। वही घायल भगवती का इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
