भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार में एक युवक ने अपने पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया है। हमले में एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सनकी युवक अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना रात तीन बजे की है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी के निवासी अमर देव राय ने 10 फरवरी शुक्रवार की देर रात साढ़े 3 बजे घर में हंगामा किया। इस दौरान आरोपी ने घर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ मारपीट करने लगा फिर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में 18 वर्षीय ज्योति राय की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी और पत्नी देवंती राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
