बिलासपूर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरमी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों का परिचय लिया व टास करा कर इस आयोजन के पहले मैच का शुभारंभ कराया।
कबड्डी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ खेल
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ खेल है और आज यहां इतना बढ़िया आयोजन देखकर काफी प्रसन्नता हुई है खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मंच मिलता है जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक गौरीशंकर यादव को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले खेल के आयोजनों में लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
कांग्रेस सयुक्त महामंत्री अमित यादव ने बताया युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव के युवाओं को 25- 25 हजार की चार किस्त देकर सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा की हार के बाद ही जीत है हार से निराश नहीं होना चाहिए। मंडी सदस्य अनिल यादव ने कहां की क्षेत्र की निरंतर विकास ही हमारा उद्देश्य है वर्तमान भूपेश बघेल सरकार उसके लिए संकल्पित है। इस अवसर गौरीशंकर यादव,राकेश यादव राजेश्वर यादव, भागवत श्रीवास, चमन यादव, हर्ष छाबड़ा, संतोष यादव, देवेश मिश्रा, जनपद सदस्य अजय घृतलहरे, सरपंच प्रतिनिधि मनोज बंजारे व ग्रामवासी भी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
