बिलासपुर। प्रदेश भर में करीब 100 से अधिक चिटफंड कंपनी के निवेशकों की पैसा वापसी को लेकर रायगढ़ कोसमनारा से पीड़ितों का दल पैदल चलते हुए रायपुर की ओर रवाना हुआ है। यह सभी मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री से लोगों के फंसे पैसे को वापस दिलाये जाने की मांग करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष के रूप में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ को आश्वस्त किया था उनकी डूबी हुई राशि वापस दिलाई जाएगी मगर अभी तक सार्थक पहल नहीं हुई। इसीलिए मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए चिटफंड में पैसा गवां चुके निवेशक और अभिकर्ता सभी पैदल निकल चुके हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुम्भकार ने कहा कि 23 और 24 फरवरी को रायपुर में प्रदेशभर के निवेशक और अभिकर्ता मुख्यमंत्री निवास पर जाकर अपनी बात रखेंगे, और चिटफंड कंपनियों में डूबे हुए रुपयों को वापस दिलाए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने प्रयास जरूर किया है मगर जो राशि उन्हें प्राप्त हो रही है वो न के बराबर है। प्रदेश भर में करीब 20 लाख लोगों ने डूबी और भागी कंपनियों में करोड़ों रुपए निवेश किये है। संघ ने सरकार से मांग की है कि विशेष कोष का गठन कर उनके रुपए लौटाए जाएं।गगन कुम्भकार प्रदेश अध्यक्ष, छ ग अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ ने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा नही किया है।इसीलिए सैकड़ों की संख्या में संघ से जुड़े लोग विभिन्न जिलों से होते हुए अपनी भावना और मांग को पूरा कराने जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल मे चिटफंड कंपनियां छत्तीसगढ़ में खूब फलीफूली मगर अब भाजपा के लोग जो पहले इन कंपनियों के ब्रांड अम्बेसडर बने हुए थे अब कुछ बोलते नही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
