रायपुर। केंद्र सरकार ने 13 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। छत्तीसगढ़ में भी अनुसूया उइके के स्थान पर विश्व भूषण हरिचंदन को नया राज्यपाल बनाया गया है। अनुसुइया उइके अब मणिपुर की राज्यपाल होंगी। इधर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। आरक्षण बिल पर घिरने के बाद छत्तीसगढ़ से अनुसूया उइके का हटना तय था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। 84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। विश्व भूषण ने 1971 में जनसंघ के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, जिसके बाद 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। इसके साथ ही हरिचंदन जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे। इतना ही नहीं 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी काम किया।
1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी काम किया।
राज्यपाल की नियुक्ति-
1. अरुणाचल प्रदेश- कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
2. सिक्किम- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
3. झारखंड – सी.पी. राधाकृष्णन
4. हिमाचल प्रदेश: शिव प्रताप शुक्ल
5. असम- गुलाब चंद कटारिया
6. आंध्रप्रदेश- एस अब्दुल नजीर
7. छत्तीसगढ़- विश्वभूषण हरिचंदन
8. मणिपुर- अनुसुइया उइके
9. नागालैंड-ला गणेशन
10. मेघालय-फागू चौहान
11. बिहार: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
12. महाराष्ट्र- रमेश बैस
13. लद्दाख- बीडी मिश्रा उपराज्यपाल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
