बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मिनी बस्ती से भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और टेबलेट जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और युवती के अलावा दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
निजात अभियान सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर मिनी बस्ती जराहाभाटा से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। एक ही परिवार के सदस्यों जिसमें मां, पत्नी, भाई और अन्य को प्रतिबंधित दवाई बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सदस्यों में दो महिलाओं के अलावा दो नाबालिक शामिल है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान एक ऑटो वाहन के अलावा 2019 प्रतिबंधित ब्यूरोनॉरफिन इंजेक्शन, 1645 एविल और 5 मोबाइल जप्त किया गया है। बहरहाल पकड़े गए सभी चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का नाम लक्ष्मी पति स्वर्गीय प्रेम गहरवार, आकांक्षा लासरे पति बंटी गहरवार समेत दो अन्य नाबालिग है। बताया जा रहा है की जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका पति नशीली इंजेक्शन और टेबलेट बेचने के आरोप में पहले से ही जेल में है।
जानकारी देते चले कि सिविल लाइन पुलिस टीम ने इसके पहले भी मिनी बस्ती जरहाभाटा क्षेत्र से 70 पेटी यानी करीब 8400 नग कोडीन सिरप बरामद किया था। इसके अलावा पुलिस टीम ने अवैध गांजा की बड़ी खेप को भी कब्जे में लिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
