पत्थलगांव। पत्थलगांव पुलिस ने झाड़फूंक करने वाला बैगा भूखन तिर्की के कत्ल के मामले में एक आरोपी सुखीराम को गिरफ्तार किया है। मृत बैगा आरोपी से पत्नी का इलाज करने ले बदले दारू और मुर्गा लिया। लेकिन इलाज ले बाद पत्नी की स्थिति और बिगड़ गई। जिससे आक्रोशित आरोपी ने बैगा की हत्या कर दी।
पत्थलगांव के बालाझार चिमटापानी गांव में दो दिन पहले झाड़ फूंक करने वाले बैगा भूखन तिर्की की हत्या कर दी गई थी। अंधे कत्ल के इस मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में पत्थलगांव पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर सघन जांच पड़ताल के बाद 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की पड़ोसी सरगुजा जिले के राताखांड़ गांव में रहने वाला आरोपी सुखीराम अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बैगा भूखन तिर्की के पास गया था। बैगा ने झाड़फूंक करके मरीज को ठीक करने का दावा किया, लेकिन इसके बदले में दारू बकरा मुर्गा एवं पैसे की मांग की। आरोपी सुखीराम बैगा की मांग पूरी करते हुए दारू, मुर्गा और पैसे की व्यवस्था कर दी। इसके बाद झाड़-फूंक शुरू हुई लेकिन इस इलाज से आरोपी की पत्नी की हालत और खराब हो गई थी। इसी बात को लेकर उसका भूखन बैगा के साथ विवाद हो गया था। जिससे उसने भूखन की डंडे से पिटाई कर दी।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि इस मामले में घटना स्थल पर कोई भी साक्ष्य नहीं थे। इस वजह अलग अलग बिन्दुओं की सुक्ष्म पड़ताल की गई। जिसमें मृतक व्दारा झाड़फूंक का इलाज करने की बात सामने आई थी। इसी जानकारी के बाद हत्याकांड का आरोपी सुखीराम को दबोचने मे सफलता हासिल हुई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
