बिलासपुर। ग्राम पंचायत लगरा शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने शिरकत किया। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को साइकिल व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का दायित्व है और मेरा यह हमेशा प्रयास रहता है कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकूं। इतिहास गवाह है कि यदि लड़कियां ठान लें तो सफलता को चलकर आना पड़ता है। नदी का पानी और प्रतिभा को कभी रोका नही जा सकता है आज हमारी यही बेटियां कल की किरण बेदी और इंदिरा गांधी होंगी। हमें अपने बेटियों पर नाज है और छत्तीसगढ़ की बेटियों ने हमेशा प्रदेश का अभिमान बढ़ाया हैं। गौरहा ने लगरा शासकीय हाई स्कूल में अनुशासन, स्वच्छता, स्कूल के छात्र, छात्राओं के अच्छे परिणाम के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने कहा कि हमारा भविष्य हमारी मुठ्ठियों में है। हम जैसा आज करेंगे कल वैसा ही बनेंगे। खासकर देश को बच्चियों से बड़ी उम्मीदें है क्योंकि बच्चियां मां बाप की लाड़ली होती है। मंडी बोर्ड के सदस्य अनिल यादव,शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवशंकर केवर्त ने भी छात्र-छात्राओं बधाई व शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सरपंच गीता साहू, शत्रुहन साहू, इंदुबाला ठाकुर, सीमा द्विवेदी, रमा पटेल, सुनीता वस्त्रकार, अनुपमा जायसवाल, राजकुमार श्रीवास, कृष्ण कुमार यादव, कुंभकार सर, सुमित साईं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
