जांजगीर। कांग्रेसी नेता के बेटे की शादी के रिसेप्शन में रिश्तेदारों ने नियम कानून को ताक पर रखकर जमकर फायरिंग की गई। शादी के बाद दी गई पार्टी में दूल्हा, दुल्हन, दुल्हन की सास, ननद समेत सारे रिश्तेदारों ने धाय धाय फायरिंग होते रहे और उपस्थित मेहमान वाहवाही करते रहे। अब देखना ये है कि कानून कायदा को ताक पर रखकर की गई इस फायरिंग में किसी के खिलाफ कार्रवाई होती है या अधिकारियों घिग्घी बांधती है?
मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जांजगीर जिले के कांग्रेसी नेता राघवेंद्र सिंह के बेटे की शादी 10 फरवरी को जांजगीर शहर में थी। राघवेंद्र सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी है। अकलतरा से भाजपा विधायक सौरभ सिंह भी इस शादी में पहुंचे थे। 12 फरवरी को उन्होंने अपने गृह ग्राम रसौटा में शादी के बाद रिसेप्शन रखा था। समारोह में अधिकारियों के अलावा भाजपा कांग्रेस सभी पार्टी के नेताओं समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।
रिसेप्शन के दौरान दुल्हन सौंदर्या सिंह, दूल्हा शांतनु प्रताप सिंह, दूल्हे की मां शुभा सिंह ने रिवाल्वर, पिस्टल से जमकर हवाई फायरिंग की। बताया जाता है कि पार्टी में मौजूद लोगों ने रिवाल्वर व पिस्टल निकालकर पहले खुद फायरिंग की फिर दूल्हा-दुल्हन से भी फायरिंग करवाई। फायरिंग के दौरान लोग वाहवाही करते हुए कमेंट करते नजर आये। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता के घर शादी, दूल्हा, दुल्हन, दुल्हन की सास, ननद सबने की फायरिंग, अब देखना ये है कि कार्रवाई होती है या अधिकारियों घिग्घी बांधती है ? या फिर शादी समारोह में फायरिंग करने की परंपरा यूपी, बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में शुरू होती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
