बिलासपुर। मोपका स्थित सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के प्लॉट में अवैध वसूली को लेकर, समिति के सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों ने हो रही परेशानी और मानसिक प्रताड़ना से पत्रकारों को अवगत कराया। दरअसल मोपका स्थित रामकृष्ण नगर में सोसाइटी की ज़मीन को लेकर सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि, तथाकथित अध्यक्ष अशोक गोरख और उपाध्यक्ष संजय तिवारी जमीन हथियाने कई तरह के हथकंडे अपना रहे है। पूर्व समिति द्वारा दी गई भूमि पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा बेवजह अड़ंगे लगाकर प्लाट्स को विवादित किया जा रहा है।रोहित सिंह ने जानकारी दी कि अध्यक्ष अशोक गोरख और उपाध्यक्ष संजय तिवारी समिति के सदस्यों को बेवजह परेशान कर रहे है, जिन भी लोगों को पूर्व में जमीन रजिस्ट्री की गई है उस जमीन को अब समिति की ज़मीन बताई जा रही है। नए नए नियम बताकर सदस्यों का भयादोहन कर उनसे अवैध वसूली भी की जा रही है।समिति के सदस्यों का यह भी आरोप है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्यों के प्लॉट में हुई बाउंड्री वॉल तोड़कर ज़मीन को विवादित करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित सदस्यों ने कहा कि मामले की शिकायत उनके द्वारा शासन प्रशासन और चुनाव आयोग से की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि तथाकथित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाकर समिति को भंग करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
