बिलासपुर। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अहमद ने आज बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी कि ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर आगामी मार्च महीने में”नफरत छोड़ो भारत जोड़ो”अभियान के तहत बिलासपुर में प्रस्तावित राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे।राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मार्च महीने में प्रस्तावित सम्मेलन में विभिन्न समाज के संत धर्मगुरु समाज सुधारक भी इसमें शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मेलन की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।किसी भी पार्टी या समाज के लोग जो नफरत फैलाने वाली शक्तियों के खिलाफ भारत मे संघर्ष करना चाहते है वह सब इस सम्मलेन मे आमात्रित है। उन्होंने कहा कि उन सब का मकसद नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का ही होना चाहिए। जो भी इस नारे पर भरोसा करते हैं उन सभी का सम्मेलन में मान सम्मान किया जाएगा। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में जिला कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है पूर्व मे रायपुर मे शहीद स्मारक भवन में सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के हजारों लोगो ने सम्मेलन से प्रेरणा लेकर गांव गांव शहर शहर वार्ड वार्ड जाकर लोगों को नफरत छोड़ने और भारत को जोड़ने के लिए मोहब्बत की बात कर रहे हैं। इसीलिए बिलासपुर में भी कुछ असामाजिक तत्व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए बिलासपुर के कार्यकर्ताओं की मांग पर यहां सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर ने आने की सहमति प्रदान कर दी है।सम्मेलन के स्थानीय संयोजक बंटी खान ने बताया की बिलासपुर मे प्रस्तावित सम्मलेन मे सभी समाज के विचारक धर्मगुरु और समाज सुधारको को आमंत्रित कर उनके विचारों को सुनकर आल इंडिया कौमी तंजिम के कार्यकर्त्ता समस्त छतीसगढ़ मे जाकर नफरत के खिलाफ कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बिलासपुर की धरती से यह (नफरत छोड़ो भारत जोड़ो) का पैगाम पुरे भारत वर्ष मे गूंजेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
