जांजगीर। कांग्रेस नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और 30 नग जिंदा कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने उनके घर से 2 एयर पिस्टल भी बरामद किया है। इसके अलावा राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर के साथ 2 नग खाली कारतूस और कुल 47 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पिछले दिनों 12 फरवरी को शादी के बाद आशीर्वाद समारोह में हर्ष फायरिंग के बाद मामले में तूल पकड़ लिया था। आशीर्वाद समारोह में दूल्हे के अलावा दुल्हन, उसकी सास और ननंद समेत परिवार के सभी सदस्यों ने जमकर हर्ष फायरिंग की थी।
इस मामले में एएसपी अनिल कुमार सोनी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शादी समारोह में महिला और पुरुषों ने जमकर हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए गवाहों का बयान लिया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और दो टॉय गन जब्त कर लिया है। 47 कारतूस, 2 खाली कारतूस भी जब्त किए गए हैं। शस्त्रधारकों द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करना पाया गया। जब मामले की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को हुई, तो उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार को निर्देशित किया था।
जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर रिवॉल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। फायरिंग करने वालों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। इसके बाद अब एसपी ने कार्रवाई की बात कही थी।
कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई। इसके बाद 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे।
अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। इसी आयोजन के बाद अचानक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। वहां मौजूद कुछ परिवारवालों ने रिवॉल्वर और पिस्टल निकाल लिए, फिर हवा में ताबड़तोड़ फायर किए जाने लगे। रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां और दूसरे लोगों को भी पिस्तौल देकर फायरिंग कराई। इसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया में दुल्हन का वेलकम लिखकर वायरल किया गया। लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह किया। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
