रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने के तीन दिन पहले ED ने छत्तीसगढ़ के दर्जनभर नेताओं के घर दबिश दी है। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी समेत सभी नेताओं के घर और दफ्तर में ED के अधिकारी सुबह से ही दस्तावेज और बैंक एकाउंट के ट्रांजेक्शन जांच रहे है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई के अलग अलग कालोनियों में ED के अधिकारी सुबह 5 बजे से धमक गई थी। जिन नेताओं के घर और दफ्तर में ED ने छापा मार कार्रवाई की है उसमे राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम मंडल के अध्यक्ष सनी अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, निगम मंडल सदस्य कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव, आरपी सिंह प्रमुख है। कार्रवाई की भनक लगते ही विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक उनके सेक्टर 5 स्थित निवास पर इकट्ठा होने लगे और दोपहर 11:00 बजे के बाद विधायक समर्थक निवास के सामने धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ व प्रवर्तन निदेशालय एवं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
भीड़ बढ़ती देख ED अधिकारियों ने जिले के पुलिस कप्तान डा. अभिषेक पल्लव को इसकी सूचना दी। पल्लव पुलिस टीम के साथ विधायक निवास पहुंचे और अंदर जाकर ED के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि विधायक समर्थक जो नारेबाजी कर रहे हैं करें लेकिन निवास से 5 फीट दूर रहें। नियमों के तहत पुलिस अधीक्षक ने भी निवास से बाहर निकलकर समर्थकों को विधायक निवास से 5 फीट पीछे हटने को कहा विधायकों समर्थकों की नारेबाजी लगातार जारी है समर्थकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है महापौर नीरज पाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एनएसयूआई के पदाधिकारी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एमआईसी सदस्य निगम पार्षद भारी संख्या में विधायक निवास के सामने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
