रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की रेड के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क में उतर आए है। किया कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित ED कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं पर CRPF के जवानों ने जमकर लाठियां भांजी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी की रेड के बाद कांग्रेस आक्रामक मोड में आ गई है। पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसके बाद एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने जमकर हंगामा किया है।
दरअसल रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के रायपुर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे। पहले केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इसके बाद बेरीकेट तोड़कर ईडी दफ्तर घेराव करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। आधे घंटे तक सुरक्षा बल और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी होती रही। इस बीच ईडी के अफसर कार्यालय से बाहर निकलकर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को देखते रहे।
इधर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने ईडी अफसर को डरपोक बताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी के पास ना मुद्दा है ना चेहरा है। इसलिए अपनी बी टीम के माध्यम से हमारे नेताओं को परेशान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस का महा अधिवेशन है इससे प्रदेश में खुशी की लहर है। इसको बदनाम करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता सीएम भूपेश बघेल के साथ है।
वहीं इस हंगामे में सुरक्षा बलों ने हल्के बल का प्रयोग किया है और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के सवाल पर आकाश शर्मा ने कहा कि ईडी लोगों को डराने का काम करती है। अगर हिम्मत है तो नीचे आके हमसे बात करें। सीआरपीएफ वाले हमको डरा नहीं सकते हैं। हम चाहे तो ऊपर तक घुस जाए। लेकिन हमारी सरकार है इसलिए हम कानून व्यवस्था को बिगड़ना नहीं चाहते। ये डरपोक लोग हैं छुप के बैठे हैं।
00 इन नेताओं के घर ईडी की रेड जारी
सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। एक साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के घर दबिश दी है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्षराम गोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस सीनियर प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और सनी अग्रवाल के घर रेड चल रही है। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक पहले इस प्रकार ईडी के रेड पर कांग्रेस सवाल उठा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
