रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने जल जीवन मिशन और टेंडर सेल के प्रभारी एवं मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मंत्री ने जल जीवन मिशन के पिछले दो साल के सभी टेंडरों तथा इंपैनलमेंट की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिए है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जाएगी। इसमें विभाग के अवर सचिव सदस्य होंगे। इसके साथ ही दो अन्य सदस्य शीर्ष समिति के एक शासकीय एवं एक अशासकीय सदस्य शामिल होंगे। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने जांच कराकर प्रतिवेदन 7 दिन के भीतर जानकारी मांगी है।
मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में हुए अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। जिसमें मिशन संचालक द्वारा जल जीवन मिशन के पिछले 2 वर्षों के कार्यों के संबंध में की गई टिप्पणियों एवं आपत्तियों का उल्लेख किया गया है। यह भी बताया गया है कि जांच के कारण जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने में अब और विलंब होगा। इसे देखते हुए मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने टेंडर सेल प्रभारी एवं मुख्य अभियंता, रायपुर राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं एवं निलंबन के दौरान उन्हें जगदलपुर कार्यालय अटैच करने को कहा है वहीं जल जीवन मिशन के कार्यालय के वर्ष 2021 और 2022 के सभी टेंडरों एवं इंपैनलमेंट की जांच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसके साथ ही विभाग के सचिव को 7 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच बाद दोषी पाए जाने पर विभाग के अन्य अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
