पेंड्रा। तीर्थ यात्रियों से भरी बस लालपुर गांव के पास पलट गई है। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हो गए है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री बस को लेकर भी संदेह है क्योंकि बस के दोनो तरफ अलग अलग ट्रेवल्स का नाम लिखा है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सुबह गंभीर सफल हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है की करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकला और पुलिस, एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके माध्यम से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। बता दें की यह सुन्दर ट्रेवल्स की यात्री बस है जो अयोध्या से रायपुर जा रही थी। मध्यप्रदेश बॉर्डर से होकर छत्तीसगढ़ पहुंचते ही बॉर्डर से लगे लालपुर गाँव के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है। जबकि घटना के बाद से बस ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। वही इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में बस कंडक्टर और 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में एक तरफ नरेश ट्रेवल्स तो दूसरी तरफ सूंदर ट्रेवल्स लिखा हुआ है। जो बस की परमिट को लेकर संदेहास्पद है। बता दें कि इस मार्ग पर दुर्ग और रायपुर से रोज दर्जनों बसें तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या और प्रयागराज जाती हैं, पूर्व में भी इस तरह के कई हादसे तीर्थयात्रियों से भरी बस में हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
