रायपुर। टिकरापारा थाना इलाके में एक शादी के बाद दूल्हे ने अपनी नई दुल्हन को चाकू मार दिया फिर खुद भी ख़ुदकुशी कर ली। जबकि घर में सभी लोग रिसेप्शन की तैयारी लगे हुए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। रिसेप्शन के लिए पहुंचे मेहमानो के बीच भगदड़ मच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को दोनो का निकाह हुआ था। जिसके बाद घर में रिशेप्शन की तैयारी चल रही थी। दोनों अपने कमरे में तैयार होने गए थे। दोनों में किसी बात को लेकर कमरे में ही विवाद हुआ इसके बाद दूल्हा असलम ने अपनी नई बेगम कहकशा बानो पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और खुद भी उसी चाकू से ख़ुदकुशी कर ली। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामलें में जांच की जारी है।
जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। मंगलवार शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य जूते हुए थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इधर घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
