बिलासपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर विधायक शैलेश पांडेय के सरकारी कार्यालय का घेराव करने गए थे। अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट्स तोड़कर परिसर में घुसने लगे। लेकिन पुलिस उनको गेट के सामने ही रोक दिया। इतने में कार्यालय के अंदर से विधायक के समर्थको ने पानी बोतल का पूरा कार्टून भेजवाया और कहा सब पानी पी लो, थोड़ा शांति बनाए रखेंगे तो पोहा की भी व्यवस्था हो जाएगी। आपको बता दे 2018 में कांग्रेसी जब अमर अग्रवाल का बंगला घेरने गए थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भरपूर धुनाई हुई थी। कांग्रेस भवन में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा गया था।
कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों अपने अपने क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के निवास और कार्यालय में जाकर घेराव कर रहे है। इसी कड़ी आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक शैलेश पांडेय के कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता सरकार और विधायक के खिलाफ में 2018 के चुनाव में किए गए वादे से मुकरने का आरोप लगा रहे थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने “जन घोषणा पत्र” में “शहरी और ग्रामीण आवास का अधिकार” आम जन को देने का वादा किया था। शहर विधायक ने भी बिलासपुर विधानसभा में चुनाव जीतने के लिए यही वादा जनता से किया था। लेकिन आज तक कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, जबकि इस कार्यकाल का चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है। प्रदेश की सरकार आवासहीन गरीबों की भावना से खिलवाड़ कर रही है। नगरीय निकाय से राज्य शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता विधायक निवास के सामने घंटेभर तक प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास के सामने लगे बेरीकेट्स को तोड़कर कार्यालय के अंदर घुसने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस और विधायक समर्थको की ओर से कोई निगेटिव प्रतिक्रिया नहीं हुई, उल्टे विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए पानी की व्यवस्था करके रख लिया था। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने थोड़ी देर प्रदर्शन कर लिया तो प्रदर्शनकारियों के लिए पानी बॉटल के कैरेट निकलने लगे और पानी बॉटल के कई कार्टून भाजपा कार्यकर्ताओं में बांटे गए। विधायक समर्थकों ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पानी का बॉटल दिया। हालांकि मीडियाकर्मियों का कैमरा चालू होने के कारण कुछ कार्यकर्ताओं ने पानी के बॉटल को फेंक दिया। लेकिन कई कार्यकर्ताओं को प्यास लगी थी तो पानी पीकर अपना गला तर कर लिया। विधायक के समर्थको ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि शांति से बैठेंगे तो पोहा बनवा देते है। लेकिन आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर चले गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
