कलेक्टर ने किया 6 पटवारियों को सस्पेंड, काम में लापरवाही, कार्यालय से अनुपस्थित रहने और स्थानांतरण के बाद भी हल्का नहीं छोड़ने की थी शिकायत

दुर्ग। कलेक्टर ने जिले के अलग अलग हलकों में पदस्थ 6 पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी पटवारियों के बारे में शिकायत मिली थी की SDM और तहसीलदार के आदेश करने के बाद भी काम नही करते। कलेक्टर के कार्रवाई से जिले पटवारियों में हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व अमले के जिन पटवारियों पर कार्रवाई की है, उसमें धमधा हल्का नंबर 1 के पटवारी केशव लाल साहू का नाम भी शामिल है। केशव ने त्रुटिपूर्ण गिरदावरी की थी और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर काम से अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही पटवारी हल्का नंबर 50 धमधा के लोकेश्वर सिंह ठाकुर के खिलाफ भी पटवारी हल्के में समय पर नहीं रहने की शिकायत मिली। उसे भी सस्पेंड किया गया।
पटवारी हल्का नंबर 49 के पटवारी नवीन मिश्रा पर भी समय पर हल्के में नहीं रहने की वजह से कार्रवाई की गई। नवीन पर यह भी आरोप है कि वो आम जनता से सही तरीके से व्यवहार नहीं करता है।
इसी तरह धमधा तहसील के पटवारी हल्का नंबर 38 के पटवारी योगेश कुमार बंधेया के खिलाफ अधिकारियों ने बताया कि वो न तो समय पर आता है और न ही समय पर कोई काम को पूरा करता है। लोगों के काम को लंबे समय तक लटका कर रखता है। इससे आम लोग पटवारी कार्यालय के चक्कर काट काटकर परेशान है। अगर कोई व्यक्ति पटवारी के इस काम का विरोध करता है तो वो उससे गलत तरीके से पेश आता है। शासकीय दायित्व को समय पर पूरा करने और ग्रामीणों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार न करने पर पटवारी योगेश कुमार को सस्पेंड किया गया है।
अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि पाटन पटवारी हल्का नंबर 53 गातापार पीकेश जायसवाल का तबादला दूसरे पटवारी हल्का में किया गया था। आदेश के बाद भी उसने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शासकीय आदेश की अव्हेलना करने पर पटवारी पीकेश जायसवाल को सस्पेंड किया गया है।
पटवारी हल्का क्रमांक 46 बीजभाठा के पटवारी ईश्वर सेवई को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहना और देरी से प्रतिवेदन देना महंगा पड़ गया। जैसे ही यह शिकायत कलेक्टर को मिली उन्होंने उसे सीधे सस्पेंड कर दिया है। पटवारियों पर इस तरह एक साथ कार्रवाई के बाद से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *