भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर में एएसआई के बेटे ने सिपाही चाकू मार दिया। घटना के पहले दोनो ने बैठकर जमकर शराब पी, फिर किसी बात को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हो गया। इतने में ASI के बेटे सोनू ने आरक्षक पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में पदस्थ है। बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वो सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28 साल) को फोन करके बुलाया। सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में शराब पार्टी के दौरान दोनों में बहस हो गई। नशे के हालत में कॉन्स्टेबल बार से बाहर निकला।
इसी दौरान सोनू अपने दोस्त के साथ वहां से बाहर आया और अपने पास रखे चाकू से सिपाही के कमर के नीचे करीब 5 से 6 बार वार कर दिया। इससे वो घायल होकर गिर गया। वारदात के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घायल कॉन्स्टेबल को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मामले की जांच के लिए पुलिस दो तीन टीमों को लगाया और आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जब भिलाई नगर टीआई राजेश साहू से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने आरोपी को फरार बताया। आरोपी के बारे में टीआई ने कोई खास जानकारी होने से मना किया।
इस बारे में आरोपी सोनू सोनी के पिता एएसआई चंद्रशेखर सोनी का कहना है कि चाकूबाजी उसके बेटे ने नहीं किया है, वो घटना स्थल पर था जरूर। चंद्रशेखर का कहना है कि वहां चार सिपाही बैठकर दारू पी रहे थे। नशे में उन्होंने आपस में झगड़ा किया और चाकू भी चलाया। अब वो चार सिपाही कौन थे इसके बारे में साहू ने कुछ नहीं बताया। ऐसे में सवाल यह उठता है क्या सिपाही भी चाकू लेकर चलने लगे हैं।
एसपी ने चाकू बाजी को लेकर की थी अपील
भिलाई नगर में थाना क्षेत्र में एक दिन पहले ही तीन लोगों ने चाकू से वार कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा था कि दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। यह घटनाएं शराब के नशे में की जा रही है। उन्होंने दुर्ग पुलिस को नशेड़ियों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
