बिलासपुर। अरपा बराज का काम अभी आधा से ज्यादा बचा हुआ है और चीफ इंजीनियर ठेकेदार को 22 करोड़ रुपए भुगतान कराने के लिए इतना उतावला हो रहे है की EE के नाक में दम कर दिया है। जबकि अभी पिलर तक अधूरा है। जल संसाधन विभाग के अफसरों ने ऐसा ही भुगतान इसी ठेकेदार को अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट में किया था।
जल संसाधन विभाग के अफसर नौकरी सरकार की कर रहे है की ठेकेदार की समझ से परे है। अरपा नदी में बन रहे बराज का काम चींटी की चाल चल रहा है ठेकेदार को भुगतान करने में जरा सा भी देरी नहीं कर रहे है। एडवांस में भुगतान हो रहा है। वर्तमान में अरपा नदी पर चल रहे अरपा बराज के काम शिवघाट में 62 प्रतिशत और पचरीघाट में 56 प्रतिशत ही हुआ है। धीमे काम की वजह से समय पर अरपा बराज का काम नहीं हो पाया है। इसके बाद भी अफसरों ने ठेकेदार पर कोई जुर्माना भी नहीं लगाया, बल्कि अब जून तक काम पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पिलर को बनाने में ही डेढ़ माह का समय लगता है। इस तरह बचे पिलर को बनाने में एक साल से अधिक का समय लग जाएगा। ऐसे में ठेकेदार और अफसरों के जून तक काम पूरा होने का दावा भी संदेहास्पद है। अरपा बैराज के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में एक पुल में गेट लगाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे का काम भी चल रहा है। 100 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के दो पुलों में एक शिवघाट और दूसरा पुल पचरीघाट में बन रहा है। विभाग के कार्यपालन अभियंता डी जायसवाल ने बताया कि ठेकेदार ने जून तक काम पूरा करने का समय मांगा है। पचरीघाट में 47.97 करोड़ की राशि से बन रहे बराज में 20 गेट बनाए जाने हैं, इसमें से 19 गेट पूरे हो चुके हैं। इस तरह एक गेट का काम बाकी है। दूसरा शिवघाट में बनने वाले 49.43 करोड़ के पुल में 24 गेट बनाए जाने हैं इसका काम भी अभी चल रहा है।
इसके पहले सिंचाई विभाग के अफसरों ने अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट का काम पूरा होने से पहले ही 300 करोड़ का भुगतान कर दिया और वहीं कहानी अब अरपा बराज में दोहराने की तैयारी में है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
