बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने दो अनुशासनहीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। एक अन्य को किया लाईन अटैच कर दिया है। SP के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को थाना चकरभाठा थाना के आरक्षक योगेश साहू द्वारा अवैध रूप से फोन-पे के माध्यम से पैसा लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी जो प्रथमतया जांच में सही पाया गया। योगेश साहू के विरुद्ध शिकायत पर और थाना सरकंडा के आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन किया पाए जाने पर निलंबित कर लाईन अटैच कर विभागीय जांच आदेशित किया गया है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण में मोपका चौकी के एक आरक्षक संतोष राठौर को ड्यूटी दौरान सोते पाए जाने पर लाईन भेजा था।
साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ योजना शुरू की जा रही है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
एसपी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
