रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद वे अधिवेशन में शामिल होने के लिए नया रायपुर के लिए रवाना हो गए।
दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत के लिए कई नृत्य दल यहां बुलाए गए थे। सोनिया और राहुल के यहां पहुंचते ही उनके समर्थन में नारे लगे। यहां से निजी रिसोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। इसके बाद वे महाधिवेशन स्थल पहुंचे।
राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरु हो गया है। लगातार कांग्रेस नेताओं का रायपुर आना हो रहा है जिसकी वजह से रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। आज सुबह स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई। 3 घंटे तक चली इस बैठक में कई अहत फैसले लिए गए। अब सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी, इस बैठक में भी कई मुद्दों पर चर्चा होगी। महाधिवेशन के दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी रणनीति बनेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
