रायपुर। सोनिया गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने के संकेत दिए है। उन्होंने अपने भाषण में कहा की यह मेरे लिए सबसे सुखद है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का अंत हो सका।। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की इस टिप्पणी का मतलब उनके राजनीति से सन्यास के रूप में नहीं लेना चाहिए। दरअसल उनका यह कथन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी पारी के सुखद अंत से जुड़ा हुआ है। महाधिवेशन में उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा है कि 1998 में मैं पहली बार अध्यक्ष बनी इन 25 वर्षों में हमारी पार्टी ने बड़ी उपलब्धियां भी देखी और गहरी निराशा भी देखी। आप लोगों के सहयोग से हमें ताकत मिली। उन्होंने कहा पहले 2004 में जीत मिली फिर डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 2009 में फिर जीत मिली। इससे से मुझे व्यक्तिगत संतोष मिला। लेकिन यह मेरे लिए सबसे सुखद है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का (अध्यक्षीय पारी) का अंत हो सका। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेसी और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्धि गया है। महा अधिवेशन में उन्होंने लगभग ढाई दशक तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए यह सबसे ज्यादा सुखद है कि भारत जोड़ो यात्रा के उनकी पारी का अंत हुआ है। उनके इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी के इस कथन का मतलब उनके पद की पारी से था। राजनीति की पारी से नहीं।
00 अब CWC में होंगे 35 सदस्य
रायपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में कुछ सुधार किए हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में 35 सदस्य होंगे। जिनमें से 50% महिलाएं, ओबीसी, अल्पसंख्यक होंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद, पूर्व प्रधानमंत्री सीईसी का हिस्सा होंगे। इससे पहले CWC में 23 सदस्य होते थे, इसके अलावा 50 साल से कम उम्र के लोगों को अब 50 फीसदी पद दिए जाएंगे। इसके अलावा अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता केवल डिजिटली ही मिलेगी। बूथों पर फोकस किया जाएगा। ट्रांसजेंडर्स को पार्टी में जगह मिलेगी और फॉर्म पर मां और पत्नी का कॉलम होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
