रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चार साल से हमारी सरकार राहुल गांधी के विजन, सपने और बताए रास्ते पर चल रही है। किसान, मजदूर, आदिवासी, नौजवान सबके हाथों को काम दिया। यही कारण है कि पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में है।
सीएम ने कहा कि ऐसे समय में महाधिवेशन हो रहा है, जब पड़ोसी देशों से हमारे संबंध ठीक नहीं है। सरकार नेहरू-इंदिरा के रास्ते से भटक गई है। जब देश महंगाई से जूझ रहा है, बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसानों को दाम नहीं, मजदूर-नौजवानों को काम नहीं, ऐसे समय में आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। कांग्रेस के अधिवेशन पर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले प्रदेश अध्यक्ष था, तब राहुल ने कहा था कि सरकार ऐसी बने कि हर वर्ग को लगना चाहिए कि सरकार मेरी है। आज हमारे तमाम मंत्रिमंडल के साथी, विधायक और पदाधिकारी की मेहनत से यह कहने में हमें गर्व महसूस होता है कि राहुल ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा करने में हम सफल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
