कोरबा। जिले के पसान क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली ख़बर आयी हैं। वहां एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई। दरअसल जिले के पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार में एक मां ने अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए जंगली सुअर से भीड़ गई। महिला तबतक लड़ती रही जबतक उसने अपनी बच्ची को बचा नही लिया। लेकिन इस जंग में उसकी खुद की जान चली गई। लेकिन उसने जंगली सूअर को भी मार डाला।
मिली जानकारी के अनुसार पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार की निवासी महिला 45 वर्षीय दुवशिया बाई और उसकी 11 वर्षीय बेटी रिंकी खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान जंगली सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया। तभी मां जान जोखिम में डालकर जंगली सुअर से लड़ गई। महिला बिना हार माने 25 मिनट तक जंगली सूअर से लड़ती रही। इस जंग में मा ने लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया और लेकिन मरने से पहले उसने जंगली सुअर को भी मार डाली। जंगली सुअर के हमले से मां ने अपनी जान की कुर्बानी देकर बच्ची को बचा ली। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ लग गई. इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है. वहीं घायल बच्ची का इलाज जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
