रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा में सीएम भूपेश बघेल ने अगले साल 2800 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले जब राहुल गांधी आए थे, तब किसानों की ऋण माफी और किसानों को 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने की बात कही थी।
सीएम भूपेश ने बताया कि इस साल किसानों ने जो धान बेचा, उसका समर्थन मूल्य 2640 रुपए मिला। वहीं अगले साल 2800 रुपए मिलेगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने, राहुल गांधी ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के मजदूर, नौजवान, किसान सबको साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है। सबके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने योजनाएं बनाई है। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन के तीसरे दिन कांग्रेस ने कृषि व किसानों के संबंध में प्रस्ताव पारित किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
