रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बोरियाखुर्द स्थित 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से स्कूली छात्रा ने छलांग लगा दी। जबकि लोग चिल्ला चिल्लाकर बोलते रहे बेटा रूक जाओ..बेटा रूक जाओ.., लेकिन वो नही रुकी और स्कूली छात्रा की मौके पर मौत हो गई।
बता दें जिस बिल्डिंग से कूदकर छात्रा ने खुदकुशी की है वह रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए की निर्माणाधीन बिल्डिंग है। मृतक छात्रा का नाम आलिया परवीन है और संतोषी नगर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी की छात्रा थी। जहां वो नौवीं क्लास में पढ़ती थी। खुदखुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायमकर शव पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
