महासमुंद। छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले तीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं ने शिकायत अपनी शिकायत में बताया था की तीनों शिक्षक उनसे अश्लील बातें करते है, उनके अंतर्वस्त्रों और मासिक धर्म के बारे में पूछते है, अश्लील फिल्में दिखाते थे। यहां तक की छात्राओं से मालिश भी कराते थे।
मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान थाना अंतर्गत आने वाले गांव का है। यहां एक ही कैंपस में मिडिल और प्राथमिक स्कूल संचालित होता है, तीनों शिक्षक पदस्थ थे। छात्राओं ने बताया कि 24 से 27 फरवरी तक हुई घटना उनके लिए बर्दाश्त से बाहर हो गई। तब उन्होंने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना जाने का निर्णय लिया। वहां उन्होंने पुलिस को बताया कि यह जंगल क्षेत्र है, जहां शिक्षक आना नहीं चाहते, लेकिन जो शिक्षक आए हैं और बच्चों को पढ़ा रहे हैं वे उन्हें देवदूत की तरह मान रहे थे। चार माह पहले इस तरह का मामला सामने आया था तब पालकों ने शिक्षकों की गलतियों को सामने लाया था तब शिक्षकों को समझाइश देकर मामला खत्म कर दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों शिक्षक फिर से अश्लील हरकत करने लगे थे।
छात्राओं का कहना है कि शिक्षक उनसे शारीरिक रूप से छेड़खानी करते हैं। उनके मासिक धर्म और उनके निजी वस्त्रों के बारे में पूछते हैं। गंदा-गंदा वीडियो दिखाते हैं। यहां तक कि वे मालिश भी कराते हैं। साथ ही वे स्कूल में शराबख पीकर आते हैं। पालकों की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने तीनों शिक्षक आसकरन साहू, महेन्द्र बघेल, प्रमोद चन्द्राकर पर धारा 354, 292, 34 भादवि, 67 आईटी एक्ट, पास्को एक्ट की धारा 8, 10 एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (2), (वी ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों शिक्षकों में से दो प्राथमिक स्कूल और एक मिडिल स्कूल में पदस्थ हैं। जिनकी गिरफ्तारी के बाद अब स्कूल शिक्षक विहीन हो गया है। मिडिल में कुल तीन शिक्षक थे, जबकि एक महिला शिक्षक मातृत्व अवकाश पर हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
