रतनपुर। शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में आज़ दिनांक 28 फरवरी को डॉ चंद्रशेखर वेंकट रमण की जयंती अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह के प्रारंभ में मुख्य वक्ता डॉ तरुण धर दीवान, विभागाध्यक्ष, संगणक विभाग शासकीय विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर ने विज्ञान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यर्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने का सुझाव दिया। इसके पश्चात प्रो. जितेंद्र गुप्ता, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर ने विद्यार्थियों को विज्ञान में रुचि बढ़ाने प्रायोगिक और तार्किक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉक्टर श्रीमती चंदना मित्रा समन्वयक आइक्यूएसी ने 2023 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान” पर जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.शिवशंकर प्रसाद पांडेय ने सर चंद्रशेखर वेंकट रमण के विज्ञान में योगदान को बताते हुए डॉ रमन की खोज, रमन प्रभाव तथा इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक लहरे ने विज्ञान के द्वारा मानव को मिलने वाली सुविधाओं के लिए वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ श्रीमती प्रेमलता वर्मा ने विज्ञान के वरदान और अभिशाप की बात रखी। समारोह में प्रो. के.एस.पुसाम, डॉ. राजकुमार सचदेव, डॉ जया चावला, प्रो. देवलाल उइके सहित अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। समारोह का संचालन रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिल्पा यादव एवं सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीमती श्रद्धा दुबे ने व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
