पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो बच्चों की एनीकट में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए एनीकट गए हुए थे। पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना के ग्राम सतोकपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए गांव के पास जंगल में बने एनीकट में नहाने गए हुए थे। जहां नहाते वक्त एनीकट में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से इन बच्चों के शवों को को एनीकट से बाहर निकाला गया। दोनों मृतक बच्चे लालपुर के रहने वाले हैं और दोनों को नाम निखिल और राहुल बताया जा रहा है। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में ले लिया है। हम आपको बता दें कि तीज त्यौहारों में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के विभिन्न गांव में डूबने की घटनाएं अधिकतर होती है। जहां बांध एनीकट या फिर अन्य जगहों पर नहाते वक्त इस तरह की घटनाएं होती है। जिसमें लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ती है। प्रशासन ने इन घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया था। साथ ही जिले की पर्यटन स्थलों में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे। इसके बावजूद 2 बच्चों की जान चली गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
