सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुज नगर थाना क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची के लिए मां की साड़ी फांसी का फंदा बन गया। साड़ी के झूले में झूलते समय गर्दन साड़ी के फंदे में फंस गई। सांस रुकने के कारण परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामानुज नगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर निवासी 12 वर्षीय बच्ची ऋतिका सिंह पिता सुखदेव सिंह शाम 5 बजे खाना खाने के बाद घर के परछी में साड़ी से बने झूले में झूल रही थी। बच्ची के पिता व परिजन घर के समीप बाड़ी में रोपा लगा रहे थे। तभी बच्ची के चचेरे भाई ज्योति सिंह ने आकर परिजनों को बताया कि साड़ी के झूले में झूला झूलते समय साड़ी के फंदे में ऋतिका की गर्दन फंस गई है और वह छटपटा रही है। जानकारी लगने पर परिजन भागते हुए वापस घर आए और फंदे में फंसी ऋतिका को लेकर उपचार के लिए रामानुजनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच कर बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में बच्ची को देर रात भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की व पोस्टमार्टम उपरांत बच्ची का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बच्ची के माता पिता ने ही बच्ची के झूलने के लिए साड़ी का झूला बनाया था। पुलिस के अनुसार परिजन ने मृतिका के चचेरे भाई ज्योति सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि साड़ी के झूले में झूला झूलते समय साड़ी के फंदे में ऋतिका की गर्दन फंस गयी और वह छटपटाने लगी थी। वही डॉक्टरों ने पीएम करने के पश्चात शार्ट पीएम रिपोर्ट पुलिस को दिया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार झूले में गर्दन फंसने के बाद बच्ची के पेट का खाना उल्टी के रूप में बाहर आया लेकिन कुछ खाना बच्ची के श्वास नली में फस गया जिससे बच्ची का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
