बिलासपुर। पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक (RI) धनेंद्र ध्रुव कैंपस में गाड़ियों को खड़ी देख गुस्से से आग बबूला हो गए। उन्होंने पत्थर उठाया और एक के बाद एक दर्जनभर गाड़ियों में दे मारा। इस दौरान कई गाड़ियां छतीग्रस्त हो गई। RI को ये भी ध्यान नहीं रहा की गाड़ी के अंदर बैठे ड्राइवर को चोट लग सकती है। इस दौरान ड्राइवर दहशत में रहे और इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की है।
पुलिस विभाग की ओर से पैट्रोलिंग और व्ही आई पी ड्यूटी के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग किया जाता है। कई बार वाहन कम पड़ने पर निजी गाड़ियां भी किराए पर ली जाती है। बीते दिनों होली के पहले पुलिस की ओर से चार से अधिक वाहन किराए पर लिए गए थे। इन वाहनों को ड्राइवर पुलिस लाइन में ही खड़ा करते है। गुरुवार को भी किराए पर ली गई गाड़ियों को लाइन में ही खड़ी कर ड्राइवर वहां बने शेड में बैठे थे। तभी दोपहर करीब 1.30 बजे आरआई धनेंद्र ध्रुव अपने ऑफिस से बाहर निकले और गाली देते हुए लाइन में खड़ी बाइक और चार पहिया वाहनों में पथराव शुरू कर दिया। ड्राइवरों का कहना है कि RI ने पहले एक बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद एक-एककर चार वाहनों में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। RI के गुस्से को देखते हुए सभी ड्राइवर दहशत में आ गए और उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया जा रहा है की RI धनेंद्र ध्रुव ने सभी ड्राइवरों से कहा था कि निजी गाड़ियों को लाइन से बाहर रखे लेकिन कोई उनकी बात नही मान रहे थे। यही कारण है कि उन्हें गुस्सा आया और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
