बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार दोपहर मनोहर लॉज के पास स्थित ज्वाली नाले का निरीक्षण किया और मुख्य मार्ग से ज्वाली नाले में मिलने वाली नाली को गड्ढा कर इसमें मिलाने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ज्वाली नाले के ऊपर सड़क बनाई गई है, जिससे पब्लिक को आवागमन के लिए एक अलग से रास्ता मिल गया है। कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मनोहर लॉज के पास ज्वाली नाला से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहते रहता है, जिससे पब्लिक को बड़ी समस्या हो रही है। इसकी जानकारी मिलने पर मेयर श्री यादव ने गुरुवार को एक्सीवेटर भ्ोजकर ज्वाली नाले की सफाई कराई। वे खुद ही मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनोहर पटाखा दुकान के पास ज्वाली नाले से मुख्य मार्ग की जो नाली मिली है, उसके मुहाने पर सड़क के लिए बड़ा सा स्लैब डाल दिया गया है, जिसके चलते नाली का मुहाना छोटा हो गया है। उन्होंने स्लैब को तोड़कर छोटा करने और मुख्य मार्ग की नाली को चार-पांच फीट और गहरा कर ज्वाली नाले में मिलाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
