बिलासपुर। तखतपुर से लगे ग्राम बरेला में जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस के सचिव और बरेला के सरपंच कृष्णा यादव की कार को अज्ञात लोगों ने बीती रात आग लगा दी है। इसके अलावा आरोपियों ने बरेला में ही दो अन्य जगहों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
जरहागांव थाना अन्तर्गत ग्राम बरेला के सरपंच कृष्णा यादव जो कि कार ईग्नीश CG 10 ए के 6800 को बीती रात किसी ने आग लगा दी। श्री यादव जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं। उसने अपनीकर घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह देखा तो कार में आग लगी हुई थी। सामने का बोनट पूरी तरह जल गया था और कांच भी टूट गया था। इसके अलावा इन अज्ञात आरोपियों ने बरेला के ही एक कार का शीशा तोड़ दिया है और राम जानकी मंदिर के पास सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुट गई है। सरपंच कृष्णा यादव ने बताया कि रात को 2:00 बजे घर के बाहर कुछ आवाज आ रही थी दौड़ के बाहर आकर देखा तो कार में आग लगी हुई थी। बाहर कुछ पत्थर और माचिस रखे हुए थे जिसकी शिकायत उसने जरहा गांव थाने में की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
