बिलासपुर। बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अरपा पार में बड़े नालों का जाल बिछाया जा रहा है। इन नालों के निर्माण होते ही बरसाती पानी सीध्ो नदी में उतर जाएगा। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को अरपा पार सरकंडा, बंधवा पारा और मंगला में करीब साढ़े छह करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल प्रदेश के हर जिले के साथ ही बिलासपुर नगर निगम के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। वे हर प्रवास में बिलासपुर की जनता का हालचाल पूछने के साथ ही समस्याओं को लेकर चर्चा करते रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघ्ोल ने बिलासपुर निगम के जलभराव वाले क्ष्ोत्रों में बड़े नालों का निर्माण कराने के लिए 15वें वित्त आयोग से बड़ी राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 61-62, वार्ड क्रमांक 65, वार्ड क्रमांक 13 व 14 में करीब साढ़े करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। चूंकि समय कम है। इसलिए हमने नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को बरसात से पहले सारे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इन नालों का निर्माण होने से बरसाती पानी एक फ्लो में नदी में उतर जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या नहीं होगी। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद सीमा दुसेजा, श्याम साहू, श्याम पटेल, पुष्पा तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत मरकाम आदि मौजूद रहे।
जानिए, किस वार्ड में कितने का विकास कार्य होगा
० वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर में 2.०8 करोड़ से नाला निर्माण।
० वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर में 26 लाख से नाला निर्माण।
० वार्ड क्रमांक 13 अभिष्ोक विहार से अरपा नदी तक 3 करोड़ 74 लाख रुपए से आरसीसी नाला निर्माण।
० वार्ड क्रमांक 14 अभिष्ोक विहार मेन रोड से 39.96 लाख की लागत से 216 मीटर नाला निर्माण।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
