बिलासपुर- जिला पंचायत सभापति ने क्षेत्र में अलग-अलग जगह आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व नवधा रामायण कार्यक्रम में शिरकत किया। व्यास पीठ को प्रणाम कर प्रदेश और जिले में अमन चैन का आशीर्वाद मांगा उपस्थित लोगों ने भी अंकित गौरहा का स्वागत किया है। गौरहा ने कहा कथा, पुराण,नवधा, भागवत से हमें एक और नेक बनने की सीख मिलती है। हमें श्रीमद्भागवत कथा संदेश को अपनाने की जरूरत है। इसके बाद जीवन और संघर्ष सब कुछ सरल हो जाएगा।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आयोजित मदनपुर में बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व परसदा में अखंड नवधा रामायण समिति,ग्राम रमतला में श्रीमद्भागवत कथा, तथा ग्राम बाम्हू में भी अंखड नवधा रामायण, ग्राम कोरमी में भी अखण्ड नवधा का आनन्द लिया। निमंंत्रण पर पहुंचे अंकित गौरहा ने अपने समर्थकों के साथ वेद व्यास पीठ से आशीर्वाद मांगा। उन्होने कहा कथा पुराण हमें कर्मयोगी का संदेश देता है। जीवन में कुछ करने के लिए हमें निःस्वार्थ श्रमसाधक बननने की जरूरत है क्योंकि जिन्दगी को हमने ही पेचीदा बनाया है। श्रीमद्भागवत कथा से हमें जिन्दगी को समझने को मौका मिलता है। हमें इस संदेश को जीवन में उतारना होगा। इस दौरान उन्होने सभी के जीवन में सुख समृद्धि की कामना की।
अंकित गौरहा ने विशेष निमंत्रण पर ग्राम पंचायत कोरमी में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में भी उपस्थित होकर भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना करते हुए पंडाल पर बैठे भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से सुख शांति और सौहार्द्र प्राप्त होता है मैं जन सेवा के साथ साथ धार्मिक आयोजनों में भी उपस्थित होकर हर संभव सहयोग करने का प्रयास करता हूं।
इस अवसर पर मदनपुर उपसरपंच हरनारायण साहु, परसदा सरपंच मीना ध्रुव, नंद कुमार ध्रुव, जेठू चौहान, मोंटी यादव, तरूण साहु, रामअवतार तिवारी, गौरीशंकर यादव, संतोष यादव, कोमल धुरी, शिवाराम धुरी, रामलाल धुरी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
