रायपुर। लोरमी विधायक धर्मजित सिंह ने आज विधानसभा में मुर्गियों के कम अंडे देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पहले मुर्गियां ज्यादा अंडा देती थी लेकिन अब कम अंडे दे रही है ? दाना बदलने के कारण गौठनों में अंडे का उत्पादन गिर गया है।
प्रश्नकाल के दौरान धर्मजीत सिंह ने बताया कि पहले मुर्गियों को गोदरेज का दाना दिया जाता था, जिसकी वजह से अंडे का उत्पादन ज्यादा हो रहा था, लेकिन अब मुर्गियों का दाना स्थानीय स्तर पर खरीदा जाने लगा है, जिसकी वजह से मुर्गियां अब कम अंडा दे रही है।
धर्मजीत सिंह के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि दाने की वजह से मुर्गियां कम अंडा दे रही है इसकी जानकारी अभी तक नही आई है, हो सकता है मुर्गियों की उम्र ज्यादा हो गयी हो, इसके कारण अंडे कम दे रही हो। हालांकि दाने की वजह से अंडा उत्पादन प्रभावित हो रहा है, इसके लिए विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।
सप्लीमेंट्री सवाल में धर्मजीत सिंह ने बताया कि अंडा उत्पादन कम होने की बात दो आईएएस की मौजूदगी में महिलाओं ने दी है। इसलिए अगर पूर्व की भांति मुर्गियों को गोदरेज का दाना उपलब्ध कराया जायेगा, तो अंडा का उत्पादन काफी बढ़ जायेगा, गौठानों को भी काफी फायदा होगा। जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि इस मामले में वो अधिकारियों से बात करेंगे। मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, क्या मुर्गियों से पूछा गया कि वो अंडे कम क्यों दे रही है। सुनकर सदन में विधायकों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
