बिलासपुर। होटल के बाहर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान CCTV कैमरा से हुई। पुलिस ने दो मोटर सायकल जब्त किया है।
21.03.23 को जब्बार खान ने कोटा थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20.03.2023 की शाम को कोटा के सप्ताहिक बाजार मे साग-सब्जी लेकर नाका चौक परदेसी होटल में मोटरसाइकिल खड़ी कर चाय पीने के लिए चला गया था। इसी दरमियान चाय पी कर होटल से बाहर आने पर देखा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AL 7151 नहीं था। आसपास काफी पता तलाश किया लेकिन नहीं मिला। रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने होटल में एवं नाका चौक में लगे सीसीटीवी के मदद से फुटेज प्राप्त कर गांव-गांव में मुखबीर लगाया गया। मुखबीर की सूचना पर संदेही 1. मंजीत दिवाकर 2. अनीश खांडे 3.सोनदास घृतलहरे से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए दो मोटरसाइकिल 01.HF Deluxe no. CG 10 AL 7151, 02. Yamaha CG 04 DO 9807 पेश करने जप्त कर पुलिस ने कब्जे लिया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। उक्त मामले में थाना प्रभारी कोटा, प्र.आर.रमेश चंद्र आदिले, आर. मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, आशीष वस्त्रकार का विशेष योगदान है।
आरोपी-
01. मंजीत दिवाकर पिता बलदेव दिवाकर उम्र 28 साल साकिन सोनबंधा थाना तखतपुर
02. अनीश खांडे पिता राधेश्याम खांडे उम्र 25 साल साकिन सोनबंधा थाना तखतपुर
03. सोनदास घृतलहरे पिता राजकुमार घृतलहरें उम्र 30 साल साकिन मौहामडवा थाना कुंडा जिला कबीरधाम (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
