बिलासपुर। कोनी पुलिस ने दो गाड़ियों से 79.2 किलो गांजा जब्त की है। इस गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गंजे की कीमत 11 लाख 85 हजार बताई जा रही है। आरोपियों से दो कार और मोबाईल भी जप्त किया गया।
जिले मे “निजात अभियान” के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने की मुहिम चल रही है। इसी मुहिम के तहत थाना प्रभारी कोनी प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर थाना स्तर पर सादी वर्दी मे टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम मे मुखबीर से सूचना मिली की रायपुर से दो सफेद कार में कुछ लोग ग्राम जलसो गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहे है। जलसो के धुरीभाठा रोड किनारे कोनी पुलिस ने घेराबंदी की और दो कार उसमें बैठे 5 आरोपी के कब्जे से 79.2 किलो गांजा जब्त किया। जिसकी कुल कीमत 32 लाख बताया जा रहा है। सभी आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी, 29 तहत कार्यवाही की गई है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय, accu से प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र vaishnav. Si अजय वारे, उपनिरीक्षक शंकर गोस्वामी सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि भरत राठौर प्र.आर. 552 विष्णु प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक संजय शर्मा, आरक्षक महादेव कुजूर आशीष राठौर, सुरेखा कुर्रे, रीडर एसएस लकरा, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, तरुण केसरवानी,प्रशांत सिंह, निखिल जाधव, सत्या पाटले, दीपक यादव की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपी
1. सुनील रेड्डी उर्फ गुड्डू पिता स्व. आदिनारायण रेड्डी उम्र 32 वर्ष निवासी जिला रायपुर (छ.ग.)
2. ताजुराम साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 37 वर्ष निवासी जिला बेमेतरा (छ.ग.)
3. संजय डहरिया पिता मनराखन डहरिया उम्र 40 निवासी जिला रायपुर
4. पिकन मंडल उर्फ हर्ष पिता प्रसाद चंद्र मंडल उम्र 29 वर्ष निवासी जिला रायपुर
5. संतोष कुमार वर्मा पिता स्व. बलदाऊ वर्मा उम्र 45वर्ष निवासी ग्राम जलसो जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
