बिलासपुर। स्टेट बैंक के कलेक्ट्रेट शाखा से चोरी हुई लैपटॉप व अन्य सामग्री को चोर के साथ पकड़ लिया गया है। आरोपी ने बैंक से पलक झपकते ही माल लेकर फरार हो गया था।
नेहरू चौक स्थित स्टेट बैंक के कलेक्ट्रेट शाखा से कल दोपहर एक युवक बैंक आए एक दूसरे युवक की लैपटॉप बैग सहित पार कर दिया था। जिस युवक की लैपटॉप चोरी हुई थी वह बैंक कर्मी से दूसरे बैंक के ATM कार्ड का पिन व पासवर्ड देने की मांग कर रहा था। बैंक कर्मी ने दूसरे बैंक का ATM कार्ड का पिन इस बैंक से देने में असमर्थता जताया। आवेदक के मोबाइल पर फ़ोन आने पर वह थोड़ा बाहर जाके फ़ोन से बात करने लगा इसी बीच मौक़े का फायदा उठाकर एक युवक ने आवेदक का लैपटॉप, लैपटॉप बैग को उठा चलते बना। बैग में लैपटॉप के अलावा, नजदी रकम व कई सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स भी थे। ज़ब आवेदक वापस आया तो देखा युवक के साथ लैपटॉप बैग भी गायब है।
चोरी की जानकारी सिविललाइन पुलिस को होते ही तत्काल पुलिस बैंक पहुंची। बैंक के फूटेज चेक करने पर एक संदेही द्वारा बैग उठाने की जानकारी होते ही फूटेज अपने मुखबीरो में व आसपास वायरल किया गया।
सिविललाइन पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए कुछ ही घंटे में चोर की पहचान कर लिया व चोर को स्टेट बैंक से मंगला तक़ सर्च करते हुए दीनदयाल कॉलोनी मंगला में आरोपी के घर से चोरी गए लैपटॉप बैग के साथ चोर को भी पकड़ लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
