लायंस क्लब रीजन 2 रीजनकांफ्रेंस “तनिशि” में मिडटाउन को मिले ढेरों अवार्ड, रीजन चेयरपर्सन और जोन चेयरपर्सन लायन ने मिडटाउन को दिए अनेकों अवार्ड

बिलासपुर। लायंस क्लब रीजन 2 रीजनकांफ्रेंस “तनिशि” में मिडटाउन को बेहतर कार्य के लिए ढेरों अवार्ड दिए गए। रीजन चेयरपर्सन और जोन चेयरपर्सन लायन ने मिडटाउन को शानदार कारक्रम में अपने हाथों से अवार्ड देकर सम्मानित किया।
लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233सी के द्वारा बिलासपुर के आनंदा इंपीरियल हॉटल में लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन के आतिथ्य में शानदार एवं गरिमामय रीजन 2 कांफ्रेस “तनिशि” का आयोजन रीजन चेयरपर्सन लायन कुसुम गोयल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नीक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर जैन, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेकेटरी लायन नितिन सलूजा, विशिष्ट अतिथि ए टी कोर्डिनेटर लायन सुधा साव, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लायन अशोक अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ लायन कमल छाबड़ा, डिस्ट्रिक्ट के अन्य विशिष्टजन, जोन चेयरपर्सन लायन शेफाली सिंह, लायन सईदा वनक, लायन हर्षा शर्मा एवं रीजन सचिव लायन शम्पा दत्ता, रीजन एक चेयरपर्सन लायन राकेश पांडेय, आयोजक क्लब की अध्यक्ष लायन सुषमा तिवारी, सचिव लायन आरती साहू, कोषाध्यक्ष लायन आरती अम्बष्ट एवं रीजन के सभी क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। रीजन चेयरपर्सन लायन कुसुम गोयल पति हरी गोयल अपने परिवार के साथ शोभायमान थी। लायन कुसुम गोयल ने वर्षभर के कार्यों का अवलोकन करते हुए विभिन्न श्रेणी में सभी क्लबों को अवार्ड से सम्मानित किया। आयोजक क्लब मिडटाउन को भी विभिन्न श्रेणी में अनेकों अवार्ड प्राप्त हुए साथ ही रीजन ऑफ द क्लब के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सन्ध्या पांडेय, लायन सुलोचना सिंह बधेल, लायन नीना गरेवाल, लायन प्रीती प्रसाद, लायन गरिमा तिवारी को उनके विषय अनुसार एवं लायन शशि आहूजा को नेत्रदान पर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। लायन उषा तिवारी, लायन शशि देवांगन, लायन प्रीती चौरसिया को आत्मीय सम्मान दिया गया। लायन सुधा साव रीजन ऑफ द लायन के अवार्ड से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष लायन सुषमा तिवारी, सर्वश्रेष्ठ सचिव लायन आरती साहू, सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष लायन आरती अम्बष्ट, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसकोड क्लब अवार्ड, अधिकाधिक सदस्यता वृद्धि अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायन अनिल अग्रवाल के द्वारा अधिकाधिक सदस्यता वृद्धि पर मिडटाउन को शानदार मोमेंटों से सम्मानित किया गया। सेवा क्लब के द्वारा…..स्मृति चिन्ह से मिडटाउन को सम्मानित किया गया। जोन 5 चेयरपर्सन लायन शेफाली सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया एवं लायन शेफाली सिंह ने भी अपने जोन के क्लबों को उनके कार्यों के लिए अवार्ड दिए। मिडटाउन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को अवार्ड दिए। इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन की तरफ से रीजन चेयरपर्सन लायन कुसुम गोयल को उनके कुशल नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया, लायन वासन्ती शर्मा, लायन सावित्री मिश्रा, लायन नागमणि राव, लायन कस्तुरी सेठी, लायन जीत उपवेजा, लायन सीमा देवांगन, लायन मीना शर्मा, लायन, लायन सरिता शर्मा, लायन सतिंदर कौर चतरथ, लायन उषा सलूजा, लायन सुमन राजपाल, लायन गरिमा वार्ष्णेय, रश्मि छाबड़ा उपस्थित रही। शानदार सफल रीजन कांफ्रेंस की सभी को हार्दिक बधाई।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *