बिलासपुर। सीपत थाना पुलिस ने निजात अभियान के तहत मचखंड़ा गांव से पांच किलो गांजा जब्त किया था। गांव की एक महिला अपने घर से गांजा की अवैध कारोबार करती थी। जब्त गांजा की कीमती 50,000 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(ips) के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशा गांजा ,नशीली गोली, सिरप, सुलोसन, अवैध शराब, जुआ सट्टा आदि के खिलाप सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत आज ग्राम मचखंडा में मुखबिर से सूचना मिली की आरती साहू अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखी है। सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। तत्काल रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक महोदय सी डी लहरे एसजेपीयू बिलासपुर के मार्गदर्शन में थाना सीपत में टीम बनाकर ग्राम मचखंडा पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। यहां पर एक महिला आरती साहू अपने घर में मिली जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर मादक पदार्थ गांजा रखे होने की सूचना से अवगत कराया गया। इसके पश्चात पुलिस फोर्स एवं साथ गए साक्ष्यों की तलाशी महिला आरती साहू द्वारा कराई गई। उसके बाद महिला के घर की तलाशी ली गई, जहां एक कमरे में 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने हेतु बताया गया। कोई भी वैध दस्तावेज मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नहीं होना बताई, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध होना पाए जाने से आरती साहू के खिलाफ मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। गांजा की सप्लाई करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा उपरोक्त कार्यवाही में विशेष योगदान निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर उनि श्री एस.एफ केरकेट्टा प्र.आर. बृज मोहन कश्यप उमाशंकर राठौर, आर. शरद कुमार साहू. मुकेश यादव .देवानंद चंद्राकर. महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा का रहा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
