बिलासपुर। भारतीय किसान संघ ने भूपेश सरकार के प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय का स्वागत किया है। संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने किसान हित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
1 मार्च को प्रस्तुत होने वाले बजट के पूर्व भारतीय किसान संघ ने सरकार के विरोध में 27 फरवरी को प्रदेश के हजारों किसानों के साथ मोर्चा खोल दिया था। दो वर्ष के बोनस के वादे, धान खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल लेने आदि मुद्दों पर धरना प्रदर्शन बुढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर लगभग 18 जिलों से आए हजारों किसानों ने अपने अधिकार के लिए सरकार को उसके किये वादों को याद कराया था। भारतीय किसान संघ के प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा था। धानवान प्रदेश कहने वाले और गंगाजल की कसम खाकर एक एक बीज धान की खरीदी की बात करने वाली सरकार को किसानों के उपज की चिंता नही हो रही थी। लेकिन भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन के चार साल बाद सरकार जागी और उसपर निर्णय भी लिया। जिसके लिए भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित करती है। 14 सूत्रीय मांग में 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय स्वागतेय है साथ ही बिलासपुर जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने कहा सरकार से इसी कार्यकाल में अपेक्षा भी करती है कि अपने घोसणा पत्र में 2 साल का बोनस किसानों के ट्यूबवैल कनेक्शन पर बिजली बिल हाफ, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले सब्सिडी की योजना 4 साल से बंद पड़ी है। जिसे शीघ्रता से चालू करने, किसान पेंशन योजना लागू करने तथा रवि फसलों की खरीदी हेतु निर्णय भी करने भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ सरकार से आशान्वित है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
