मटियारी से दो किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ज्यूडिशियल रिमांड पर गया जेल

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने निजात अभियान के तहत मटियारी गांव के एक घर से दो किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमती 20,000 रुपए है। मकान मालिक को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
SP संतोष कुमार सिंह(ips) के निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, नशीली गोली, सिरप, सुलोसन, अवैध शराब, जुआ सट्टा आदि के खिलाप सख्त कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी आज ग्राम मटियारी में पुलिस ने दो किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की राघो लाल शिकारी अपने घर से अवैध रूप से गांजा बेचता है। सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। उन्होंने तत्काल रेड कार्यवाही करने निर्देशित दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सी डी लहरे, एसजेपीयू बिलासपुर के मार्गदर्शन में थाना सीपत में टीम बनाकर ग्राम मटियारी में रेड कार्यवाही की गई। यहां राघो लाल शिकारी अपने घर में मिला जिसे घर में मादक पदार्थ गांजा रखे होने की जानकारी दी गई। तलाशी ली सहमति देने पर पुलिस फोर्स ने घर की तलाशी ली गई। घर के एक कमरे में 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध होना पाए जाने से राघो लाल शिकारी के खिलाफ मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। गांजा की सप्लाई करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा उपरोक्त कार्यवाही में विशेष योगदान निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर सउनि अभय कुमार सत्यार्थी, शिव सिंह बक्साल, प्र.आर, उमाशंकर राठौर, गजेंद्र सिंह, शरद कुमार साहू, धीरज कश्यप, बबलू बंजारे, देवानंद चंद्राकर, महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा का रहा।
नाम आरोपी
राघोलाल शिकारी पिता स्वर्गीय लाल जी शिकारी उम्र 70 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *