बिलासपुर। नवरात्र के पांचवे दिन बगलामुखी मंदिर पहुंचे अंकित, माता का दर्शनकर आचार्य दिनेश महराज से आशीर्वाद लिया।
श्री पितांबरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित त्रिदेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन ब्रह्माशक्ति बगलामुखी देवी का स्कंदमाता के रूप में पूजन श्रृंगार किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य दिनेश महाराज ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार तारकासुर नाम का एक राक्षस था जिसका आतंक बहुत बढ़ गया था लेकिन तारकासुर का अंत कोई नहीं कर सकता था क्योंकि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के हाथों ही उसका अंत संभव था ऐसे में मां पार्वती ने अपने पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने के लिए स्कंदमाता का रूप धारण किया स्कंदमाता से युद्ध का प्रशिक्षण लेने के बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया स्कंदमाता की उपासना संतान प्राप्ति हेतु अवश्य की जानी चाहिए।
26/03/2023 को पितांबरा पीठ के प्रांगण में देवी भागवत कथा के अवसर पर स्वामी विवेकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि सुख प्राप्ति में देवी भागवत की कथा सुगम साधन है भगवान कृष्ण के गुफा में चले जाने से उनके सेवक वापस लौट आए थे जिससे वासुदेव देवकी जी को बड़ा दुख हुआ था नारद जी की कृपा से देवी भागवत कथा के श्रवण से वासुदेव जी का दुख सुख में बदल गया था साथ ही भगवान कृष्ण को तथा वासुदेव देवकी जी को कंस के कारागार से मुक्त कराने के लिए गर्ग जी ने वासुदेव जी से सेवा कराया तथा विंध्याचल पर्वत जाकर भगवती की उपासना की थी दुर्गा सप्तशती के पाठ और नवाचार मंत्र के जाप देवी भक्त वासुदेव जी को मुक्त करने के लिए तथा भगवान कृष्ण की सुरक्षा के लिए पहले से ही वृंदावन पधार गई थी।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पितांबरा पीठ पहुंचकर माता बगलामुखी का दर्शन किया आचार्य दिनेश पांडेय जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर काशी से पधारे हुए स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी महाराज सहित पीठाधीश्वर दिनेश महाराज, संजय पांडेय एवं नगर के गणमान्य नागरिक सहित भक्तजन उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
